कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज दबाव देखा जा रहा है. सेंसेक्स में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरआत हुई। कारोबार के पहले आधे घंटे में भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ़्टी में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 130 और निफ़्टी में 27 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है. निफ़्टी बैंक में काफी दबाव नज़र आ रहा है हालाँकि निफ़्टी मिडकैप हरे निशान में है. NSE पर 742 शेयर तेज़ी और 1306 शेयर लाल निशान में हैं.
NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल HDFC Bank, Reliance, Tata Steel, Tata Motors और Bajaj Finance में देखि जा रही है. निफ़्टी के टॉप गेनर्स में Cipla, SBI Life Insura, UltraTechCement, Bajaj Finserv और BPCL शामिल हैं, वहीँ सबसे ज़्यादा गिरावट वाली कंपनियों में TATA Cons. Prod, Bajaj Auto, Tata Steel, Kotak Mahindra और Tata Motors का नाम है. इसी तरह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों में मोस्ट एक्टिविटी HDFC Bank, Tata Motors, Sun Pharma, Tata Steel और TCS में देखि जा रही है. सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी वाली कंपनियों में Bajaj Finserv, UltraTechCement, Sun Pharma, Reliance और ITC शामिल हैं, इसी तरह सेंसेक्स में सबसे ज़्यादा गिरावट Tata Steel, Infosys, Kotak Mahindra, Tata Motors और HDFC Bank के शेयरों में नज़र आ रही है.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी और मेटल इंडेक्स लाल निशान में हैं. जबकि आटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. एशिया के प्रमुख बाजारों में आज बिकवाली देखने को मिल रही है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी कमज़ोरी में बंद हुए थे. Dow Jones Industrial में 69 अंकों की कमजोरी थी, NASDAQ Composite 188 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ. वहीँ S&P 500 इंडेक्स में 34 अंकों की कमज़ोरी में पर बंद हुआ.

