अरबपति निवेशक वॉरेन बफे ने अप्रैल से जून तिमाही के दौरान अमेरिका के बड़े वित्तीय संस्थानों में अपनी हिस्सेदारी को घटा दिया है. उन्होंने जो शेयर बेचे हैं, जिनकी कीमत बिलियन डॉलर तक हो सकती है. अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को फाइलिंग में बताया है कि वॉरेन बफे के बर्कशायर हैथवे ने JPMorgan Chase, Goldman Sachs और Wells Fargo के अपने शेयर बेच दिए हैं. अमेरिका में बैंकों को भी कोरोना महामारी की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
इससे ऐसे प्रावधानों में इजाफा हो रहा है जिससे वे निकट भविष्य में किसी विपरीत परिस्थितियों से बच सकें. विशेषज्ञों का कहना है कि इन बड़े प्रवाधानों से ब्याज आय घटेगी. फाइलिंग के मुताबिक, पिछली तिमाही के आखिर तक ऑरेकल ऑफ ओमाहा कहे जाने वाले वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे में करीब 2 मिलियन शेयर थे.
इसके साथ Wells Fargo में भी बफे ने अपनी हिस्सेदारी में कटौती की. इसमें उन्होंने 85.6 मिलियन शेयर बेचे. वॉरेन बफे ने JPMorgan के शेयर भी बेचे जो पिछली तिमाही में 57 मिलियन शेयर से घटकर जून के आखिर तक केवल 22.2 मिलियन शेयर रह गए. दूसरी तरफ, वॉरेन बफे ने बैंक ऑफ अमेरिका और अमेरिकन एक्सप्रेस के शेयर अपने पास रखे.

