नई दिल्ली। ग्राहकों को बनाए रखना कितना मुश्किल काम यह इसी को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन ने अपने पुराने प्लान को बंद करने के बाद पुन: खोला है। वोडाफोन यूजर्स को अब अपने सिम चालू रखने के लिए केवल 20 रुपये खर्च करने होंगे।
वोडाफोन ने दिल्ली-NCR के ग्राहकों को के 24 रुपये का प्लान दिया था जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है, इसमें कोई टॉकटाइम नहीं मिलता है, लकिन 20 रूपए का प्लान पुन: शुरू होने से अब ग्राहकों में स्थायित्व की आशा बताई जा रही है। बता दें कि 35 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है लेकिन, इसमें यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा 100MB डेटा भी मिलता है। कॉल रेट 2.5 पैसा/सेकेंड होता है।

