Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»91 फीसदी ज़िलों में नेटवर्क इंटीग्रेशन के साथ, वोडाफ़ोन आइडिया 4G नेटवर्क परफोर्मेन्स में सबसे आगे
    टेलीकॉम

    91 फीसदी ज़िलों में नेटवर्क इंटीग्रेशन के साथ, वोडाफ़ोन आइडिया 4G नेटवर्क परफोर्मेन्स में सबसे आगे

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 15, 2020Updated:April 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महानगरों सहित 32 शहरों में वीआईएल के उपभोक्ता सबसे तेज़ डाउनलोड स्पीड का अनुभव पा रहे हैं
    महानगरों सहित 29 शहरों में सबसे ज़्यादा अपलोड स्पीड
    वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने वीडियो अनुभव में किया सबसे ज़्यादा सुधार, 24 शहरों में पहले तथा 16 शहरों में दूसरे स्थान पर
    वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड 4G वाॅइस ऐप अनुभव में पहले स्थान पर

    मेरठ: ओपन सिगनल द्वारा पेश की गई नई द्विवार्षिक मोबाइल नेटवर्क रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड कई मानकों जैसे डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड और वीडियो अनुभव में अग्रणी के रूप में उभरा है।

    भारत के 91 फीसदी ज़िले पहले से इंटीग्रेटेड हैं, वोडाफान आइडिया टर्बोनेट 4g के तहत इंटीग्रेटेड नेटवर्क और कम्बाइन्ड स्पैक्ट्रम असेट्स पहले से भारत के मुख्य बाज़ारों में सुधार केे संकेत दे रहे हैं।

    ओपन सिगनल द्वारा अप्रैल 20 में जारी रिपोर्ट 48 शहरों में डेटा स्पीड के आंकड़ों का विश्लेषण करती है, जबकि पिछलेे संस्करण में 42 शहरों को शामिल किया गया था। वोडाफ़ोन इण्डिया लिमिटेड ने भारत के किसी भी अन्य आपरेटर की तुलना में कई मानकों के आधार पर सिटी रैंकिंग में सबसे ज़्यादा सुधार किया है।

    अप्रैल 19 की तुलना में अप्रैल 20 में ब्राण्ड वोडाफोन के लिए 10.8 Mbps (52.1 फीसदी सुधार) और ब्राण्ड आइडिया के लिए 10.3 Mbps (56.1 फीसदी सुधार) की 4G डाउनलोड स्पीड के साथ- जबकि अगले सर्वश्रेष्ठ आपरेटर ने सिर्फ 15.9 फीसदी सुधार ही दर्ज किया है- वीआईएल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, चण्डीगढ़, अहमदाबाद सहित 32 मुख्य शहरों में डाउनलोड स्पीड में पहले रैंक पर है। आपरेटर 12 अन्य शहरों में निकट प्रतिद्वंद्वी के साथ दूसरे स्थान पर है।

    वोडाफ़ोन आइडिया ने 48 में से 29 शहरों में अपलोड स्पीड की दृष्टि से भी अग्रणी स्थिति प्राप्त की है। एक बार फिर से वोडाफ़ोन आइडिया ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, अहमदाबाद, चण्डीगढ़ सहित मुख्य शहरों में सबसे ज़्यादा अपलोडस्पीड का रिकाॅर्ड बनाया है। TRAI MySpeed सहित विभिन्न मुख्य जांच एजेन्सियों की रिपोर्ट के मुताबिक वीआईएल अपलोड स्पीड में निरंतर अग्रणी स्थिति पर बना हुआ है।

    4G वीडियो अनुभव -बेहद महत्वपूर्ण नेटवर्क एक्सपीरिएंस इंडीकेटर की दृष्टि से- वोडाफ़ोन आइडिया एक बार फिर से शीर्ष पायदान पर रहा है – ब्राण्ड वोडाफ़ोन ने 30% YoY और ब्राण्ड आइडिया ने 21.4% सुधार दर्ज किया है। इसके मुताबिक अध्ययन किए गए 48 शहरों में से 24 में आपरेटर पहले तथा 16 शहरों में दूसरे स्थान पर है।

    4G वाॅइस ऐप अनुभव- यह मानक रिपोर्ट के इसी संस्करण में शामिल किया गया है, जिसके अनुसार भी वोडाफ़ोन आइडिया पहले स्थान पर रहा है।
    वोडाफ़ोन आइडिया इस महामारी के दौरान भी अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक के ज़रिए सबसे बड़े नेटवर्क इंटीग्रेशन और क्षमता वर्धन के साथ वीआईएल इस अवधि में उपभोक्ताओं की ज़्यादा मांग को पूरा करने में सक्षम है, जबकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर से काम कर रहे हैं। वीआईएल ने उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की हैं और टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं कि उपभोक्ता माय वोडाफोन ऐप और माय आइडिया ऐप के ज़रिए डिजिटली एक दूसरे केे साथ जुड़े रहें और सभी सर्विस टचपाॅइन्ट्स का लाभ उठा सकें।

    वोडाफोन आइडिया टर्बोनेट 4G उपभोक्ताओं को तेज़ डाउनलोड, अपलोड स्पीड और बेहतर वीडियो अनुभव के साथ-साथ वोडाफ़ोन प्ले पर नए डिजिटल इन्फोटेनमेन्ट की व्यापक रेंज, आइडिया मुवीज़ एवं टीवी ऐप्स से भी लाभान्वित करता है।

    voda idea
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमार्च में निर्यात 34.57 प्रतिशत गिरा
    Next Article मार्च तिमाही में गोल्डमैन सैश का लाभ 49 प्रतिशत गिरा
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.