नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत में बने वेंटिलेटर्स के निर्यात (export of ventilators) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि अभी कोरोना मृत्यु दर 2.15 फीसदी है, जिसे लगातार कम स्तर पर रखने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सक्रिय मामलों में से काफी कम लोग ही वेंटिलेटर पर है। 31 जुलाई को सिर्फ 0.22 फीसदी कोरोना के सक्रिय मामले ही वेंटिलेटर पर थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वेंटिलेटर के निर्यात की इजाजत देने के बाद अब विदेशों में ये वेंटिलेटर नए बाजार खोजने की स्थिति में होंगे। वह ये भी बोले कि भारत में वेंटिलेटर बनाने की संख्या में पर्याप्त बढ़ोतरी हुई है। जनवरी की तुलना में वेंटिलेटर के 20 से अधिक घरेलू निर्माता हैं।

