नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स समेत अधिकतर वाहन कंपनियों की नवंबर में घरेलू बिक्री बढ़ी है। इसकी वजह दिवाली के चलते त्यौहारी खरीद का होना है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री नवंबर में जहां मामूली बढ़ी। वहीं उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै मोटर्स ने इस दौरान सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। होंडा कार्स इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एमजी मोटर इंडिया की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में बढ़ी है। मारुति सुजुकी की नवंबर में घरेलू बिक्री मामूली बढ़कर 1,44,219 इकाई पर पहुंच गई। नवंबर 2019 में घरेलू बाजार में उसने 1,43,686 वाहन बेचे थे। हालांकि, कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री 15.1 प्रतिशत घटकर 22,339 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 26,306 इकाई थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 1.8 प्रतिशत घटकर 76,630 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 78,013 इकाई थी।
Previous Articleपॉलिसी बाजार ने शुरु किया जॉब-इनकम लॉस इंश्योरेंस सेक्शन
Related Posts
Add A Comment

