पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और निजी सेक्टर के कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट पर अपने ब्याज दरों में बदलाव किया है. यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 20 जनवरी 2024 से प्रभावी हो चुकी हैं। ये बैंक अब सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर कितना ब्याज दरें दे रहे हैं, चलिए जानते हैं.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरें
7 दिनों से 14 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%
15 दिनों से 30 दिनों के बीच की एफडी पर 3.5%
31 दिनों से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%
46 दिन से 90 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.5 फीसदी.
91 दिन से 120 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 4.8 फीसदी
121 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.9%
181 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि वाली एफडी पर 5.75%
एक साल की अवधि के लिए एफडी पर 6.75 फीसदी
एक साल से लेकर 398 दिन से कम अवधि वाली एफडी पर 6.75 फीसदी
399 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 7.25%
400 दिन से लेकर 2 साल से कम की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.5% ब्याज दर मिलेगी।
399 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 7.75% है। 399 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर सुपर वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर 8% है।
कर्नाटक बैंक की नई एफडी दरें
7 दिनों से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%
45 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 3.5%
91 दिन से 179 दिन के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 5.25%
180 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6 फीसदी
181 दिन से 269 दिन के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 6%.
270 दिन और एक साल से कम अवधि वाली FD पर 6.5%
एक साल और दो साल से कम अवधि वाली एफडी पर 6.95%
375 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 7.1%
444 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 7.25%
दो साल से पांच साल से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा.
444 दिनों में परिपक्व होने वाली वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 7.25% की ब्याज दर मिलेगी।

