Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»एवेंजर के दो नए मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    ऑटोमोबाइल

    एवेंजर के दो नए मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने अपने एवेंजर क्रूजर रेंज की दो बाइक्स एवेंजर क्रूजर 220 और एवेंजर स्ट्रीट 160 BS6 मॉडल लॉन्च किया है। हालांकि इन दोनों बाइक्स के इंजन को नए एमिशन नॉर्म्स बीएस6 में अपग्रेड करने के अलावा इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

    ये दोनों बाइक्स भी बजाज के उसी अपग्रेडेशन का हिस्सा हैं जिसमें उनको अपने सभी मॉडल्स को बीएस6 के मुताबिक अपग्रेड करना है। एवेंजर क्रूजर 220 में 220सीसी सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी से लैस इंजन मिलता है।

    यह इंजन 8500 rpm पर 18.7 bhp पावर और 7000 rpm पर 17.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके बीएस4 मॉडल में 19 बीएचपी का पावर मिलता था। देखा जाए तो इंजन का पावर थोड़ा कम हुआ है लेकिन टॉर्क दोनों का बराबर है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

    बात करें एवेंजर स्ट्रीट 160 की तो इसमें 160सीसी का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी वाला एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक में पॉवर पुराने मॉडल के बराबर ही है लेकिन इसका टॉर्क 13.7 Nm है जो कि पुराने मॉडल से थोड़ा ज्यादा है। यह बाइक भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

    बाइक के फ्रंट में टॉल विडस्क्रीन और हैलोजन हेडलैंप दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें LED DRLs, बॉडी ग्रॉफिक्स, फुली डिजिटल डिस्प्ले, ब्लैक्ड इंजन और ब्लैक अलॉय जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सारे फीचर्स पुराने मॉडल में भी दिए जाते थे।

    बाइक के बीएस6 मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ एंटी फ्रिक्शन ब्रश सस्पेंशन मिलता है। इसके साथ ही बाइक के रियर में फाइव स्टेप अडजस्टेबल ट्विन स्पिंग सस्पेंशन यूनिट मिलती है। बाइक के फ्रंट में 280 mm डिस्क और फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा सिंगल चैनल ABS (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है।

    अंत में बात करते हैं सबसे महत्वूर्ण बात इसके कीमत की तो एवेंजर स्ट्रीट 160 के बीएस6 मॉडल की कीमत 93,677 रुपये, जो कि इसके पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में 12,000 हजार रुपये अधिक है। बात करें एवेंजर क्रूजर 220 की तो इसके नए बीएस6 मॉडल की कीमत 1.16 लाख रुपये है जो कि इसके पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में 11,500 रुपये ज्यादा है। बताई गई सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम की हैं।

    avenger
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना वायरस संकट: उज्ज्वला योजना के तहत कल से फ्री सिलेंडरों का वितरण
    Next Article कोरोना वायरस ने मार्च में 7,01,000 अमरीकियों को किया बेरोज़गार
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.