अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लाने की घोषणा को टालने की घोषणा का शेयर बाजार ने जमकर स्वागत किया। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13970.07 अंक उछलकर 78,583.81 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 378.2 अंक बढ़कर 23,739.25 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में जोरदार तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) पिछले सत्र के 419.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 425 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को एक दिन में करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्राप्त हुई।
आज के कारोबार के अंत में L&T (4.76% ऊपर), Indusind Bank (3.50% ऊपर), Tata Motors (3.38% ऊपर), Reliance Industries (3.28% ऊपर) और Ultaratech Cement (2.78% ऊपर) सेंसेक्स पर शीर्ष लाभार्थी बनकर उभरे। जबकि, Nestle (0.81% नीचे), Maruti Suzuki (0.23% नीचे), Tech Mahindra (0.11% नीचे), Hindustan Liver (0.06% नीचे) शीर्ष गिरावट वालों में से थे।
चीन पर अमेरिकी टैरिफ लागू होने और चीन द्वारा अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के कारण मंगलवार को एशियाई शेयरों में तेजी आई, जिसमें कोयले और तरलीकृत प्राकृतिक गैस पर टैरिफ के साथ-साथ Google में एक अविश्वास जांच भी शामिल है। एपी के अनुसार, मंगलवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजारों में तेजी रही। हांगकांग में हैंग सेंग इंडेक्स 2.59% बढ़कर 20,741.66 पर पहुंच गया। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.72% बढ़कर 38,798.37 पर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.13% बढ़कर 2,481.69 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.06% गिरकर 8374.00 पर आ गया।

