देश की जानी मानी और सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी SUV जिम्नी का इकोनोमिकल वर्जन THUNDER एडिशन लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि मारुती सुजुकी ने यह नया वेरिएंट महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी थार को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह 14.05 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी से मिली जानकारी के मुताबिक Maruti Jimny का Thunder Edition इसी महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, यानी थंडर एडिशन को इस महीने के अंत तक लोग खरीद सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मारुति ने Jimny Thunder Edition में कुछ अतिरिक्त स्टैंडर्ड एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया है जिसमें बॉडी डिकल्स के अलावा, थंडर एडिशन फ्रंट बम्पर, डोर वाइज़र, साइड डोर क्लैडिंग, ओआरवीएम, हुड फ्रंट और साइड फेंडर पर सिल्वर गार्निश के साथ आता है।
इसके अलावा मारुती सुजुकी ने इंटीरियर में भी कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिसके तहत केबिन को थोड़ा अलग लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें फ़्लोर मैट (मैनुअल और आटोमेटिक वेरिएंट के लिए अलग) और एक टैन-फ़िनिश स्टीयरिंग व्हील मिलता है। केबिन में इसके अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है, इंटीरियर भी लगभग पहले जैसा ही रखा गया है। मारुति जिम्नी 1.5 लीटर K15B नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। पावर की बात करें तो यह 104bhp और 134Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 4गुणा 4 के साथ भी आती है।
