नई दिल्ली: इस साल 2021 की बात करें तो दुनिया भर में सबसे अधिक संपत्ति भारतीय कारोबारी की बढ़ी है. इंडियन टायकून Gautam Adani की नेटवर्थ में इस साल इतनी बढ़ोतरी हुई कि उन्होंने दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos और Elon Musk को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया. ब्लूबमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल 2021 में गौतम अडाणी की संपत्ति में 1620 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और अब उनकी नेटवर्थ 5 हजार करोड़ डॉलर की हो गई है. अडाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अडाणी पोर्ट्स से लेकर अडाणी पॉवर तक अडाणी ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के प्रति निवेशकों का बढ़ता भरोसा है. अडाणी ग्रुप की एक कंपनी को छोड़कर शेष सभी कंपनियों के स्टॉक्स में इस साल 2021 में 50 फीसदी का उछाल आ चुका है.
शख्स और रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है. गौतम अडाणी की संपत्ति में इस साल 1620 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है जबकि रिलायंस प्रमुख अंबानी की संपत्ति में 810 करड़ो डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि कुल संपत्ति के मामले में अडाणी अंबानी से बहुत पीछे हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 8480 करोड़ डॉलर की है जबकि गौतम अडाणी की संपत्ति 5 हजार करोड़ डॉलर की है.

