नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पहले से बिल्कुल अलग केंद्रीय बजट का वादा किया. सरकार महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को काबू और ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहती है. जहां स्वास्थ्य, मेडिकल रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) और टेलिमेडिसिन के लिए बेहतर स्किल को विकसित करना महत्वपूर्ण रहेगा. वहीं, इसके साथ ही रोजगार की चुनौतियों को नई दृष्टि से देखना होगा जिसके साथ वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर नया नजरिया जरूरी होगा.
सीतारमण ने CII पार्टनरशिप समिट 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मुझे इनपुट भेजें जिससे हम ऐसा बजट देख सकें जैसा एक तरीके से, पहले कभी नहीं देखा गया हो. भारत के 100 सालों में ऐसे महामारी के बाद बजट तैयार होते नहीं देखा गया होगा. और यह मुमकिन नहीं है, जब तक मुझे आपके इनपुट और मांगे नहीं मिलती हैं, इसे लेकर साफ राय कि आपको इस चुनौती में किसने रखा है…. इसके बिना मेरे लिए यह मेरे लिए असंभव होगा कि ऐसा बजट ड्राफ्ट करना हो पहले से बिल्कुल अलग है, बजट जिसे एक महामारी के बाद बनाया जा रहा है.

