Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»होंडा सिटी में पहली बार मिलेंगे ये फीचर
    ऑटोमोबाइल

    होंडा सिटी में पहली बार मिलेंगे ये फीचर

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित कार नई होंडा सिटी से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ लॉन्चिंग से पहले इस कार से जुड़ी जानकारी सामने आ गई हैं। सेडान कार सेगमेंट में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली नई सिटी की तस्वीर, फीचर्स, इंजन सहित कई जानकारियां कंपनी ने शेयर की हैं।

    ऑटो इंडस्ट्री में होंडा सिटी पहली ऐसी कार है जो एलेक्सा रिमोट कैपेबिलिटी के साथ आएगी। इस फीचर के जरिए कार मालिक घर में बैठे हुए भी आसानी से अपनी कार से कनेक्टर कर सकेंगे।

    नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, LED टेल लैम्प, 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट की कार में पहली बार दिए जा रहे हैं।

    कार अलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी के अलावा 32 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसमें 7.0-इंच MID, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, ऑटो-डिमिंग IRVM (इनसाइड रियर व्यू मिरर), सीवीटी वैरिएंट में पैडल शिफ्टर्स, रियर सनशेड, ऐम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रिमोट इंजन स्टार्ट और हैंड्स-फ्री बूट रिलीज जैसे फीचर मिलेंगे।

    नई होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी ऑप्शन दिया गया है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

    सिटी के डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। डीजल मॉडल में ऑटोमैटिक का ऑप्शन फिलहाल नहीं दिया गया है। डीजल इंजन के साथ आने वाली सिटी 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। माइलेज के ये आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के अनुसार हैं।

    नई होंडा सिटी 6-एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, वीइकल स्टैबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, होंडा लेन वॉच कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटो हेडलैम्प्स व वाइपर्स जैसै फीचर दिए गए हैं।

    नई होंडा सिटी जुलाई में लॉन्च होगी। इसकी कीमत की घोषणा अगले महीने कर दी जाएगी। इसकी टक्कर मारुति की सियाज, हुंडई की वरना, स्कोडा रैपिड, टोयोटा यारिस जैसी कारों से होगी।

    honda
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफिच ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को निगेटिव किया
    Next Article AGR मामला: DoT ने PSU के 3.7 लाख करोड़ के बिल वापस लिए
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.