त्योहार के सीजन में अगर आप लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके एक अच्छी खबर यह है कि देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सीमित अवधि के लिए ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। बैंक ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लोन लेने वालों के लिए एमसीएलआर में कटौती का ऐलान किया है। एसबीआई ने इस अवधि में लोन लेने पर एमसीएलआर ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की है, जबकि अन्य दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों को आज से लागू कर दिया गया है.
MCLR आधारित दरों को 8.20% से 9.1% के दायरे में एडजस्ट किया गया है। ओवरनाइट MCLR 8.20% पर है, जबकि एक महीने की दर 8.45% से घटाकर 8.20% कर दी गई है, जो 25 BPS की गिरावट है। छह महीने की MCLR 8.85% निर्धारित की गई है। एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.95% कर दिया गया है। दो साल की MCLR 9.05% और तीन साल की MCLR 9.1% है।
जिस दर पर बैंक उधार देता है उसे मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) के नाम से जाना जाता है। SBI होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) 9.15% है। RBI रेपो रेट 6.50+ स्प्रेड (2.65%) है। होम लोन पर ब्याज दरें उधारकर्ता के CIBIL स्कोर के आधार पर 8.50% से 9.65% के बीच भिन्न हो सकती हैं।

