देश के चार बड़े बैंकों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, ICICI Bank और एक्सिस बैंक ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है जिसका सीधा असर इन बैंकों के कार्ड यूजर्स पर पड़ेगा। अगर आप भी इन बैंकों के कार्ड होल्डर हैं तो आपको ये नियम पता होने चाहिए।
जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने Regalia और Millennia क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। रेगलिया क्रेडिट कार्ड पर अब कम से कम 1 लाख रुपये खर्च करने पर ही लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी। आपको एक क्वार्टर में सिर्फ 2 लाउंज एक्सेस मिलेगा। वहीं क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ एचडीएफसी बैंक मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के जरिए तिमाही 1 लाख रुपये खर्च करने पर ही मिलेगा। इस कार्ड के जरिए आप तिमाही में केवल एक बार ही लाउंज का लाभ उठा सकते हैं।
SBI कार्ड ने पेटीएम एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है जिसके तहत 1 जनवरी से इस क्रेडिट कार्ड से किराए का भुगतान करने पर कैशबैक नहीं मिलेगा। इससे पहले 1 नवंबर को एसबीआई कार्ड ने EasyDiner से ऑनलाइन शॉपिंग पर रिवॉर्ड प्वाइंट 10X से घटाकर 5X कर दिया था।
वहीँ एक्सिस बैंक ने अपने क्रेडिट होल्डर्स के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं जिसके मुताबिक बैंक ने एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड लाभ और वार्षिक शुल्क और ज्वाइनिंग फीस में बदलाव किया है। बैंक ने एक्सिस बैंक रिजर्व क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तों को भी संशोधित किया है।
देश के दुसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने अपने 21 प्रमुख क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लॉन्ग एक्सेस और रिवॉर्ड पॉइंट के नियम बदल दिए हैं। वहीँ रिवॉर्ड के नियमों में भी बदलाव किया गया है. बैंक की ओर से जानकारी दी गयी है कि 1 अप्रैल 2024 से एक कैलेंडर तिमाही में 35000 रुपये खर्च करने पर ही लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी.

