देश भर के लगभग सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आम ग्राहकों से ज्यादा ब्याज देते हैं। ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक देश के आम बैंकों से कहीं आगे हैं। कुछ बैंक तो 9.50% तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं , आइये जानते हैं उन बैंकों के बारे में जहाँ वरिष्ठ नागरिकों को मोटा ब्याज ऑफर हो रहा है.
इनमें पहले नंबर पर नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो वरिष्ठ नागरिकों को 546 दिन से 1111 दिन की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50% ब्याज दे रहा है। इसी तरह यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 1001 दिन की अवधि वाली एफडी पर 9.50% ब्याज दे रहा है। वहीँ सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 साल से 3 साल की अवधि वाली FD पर 9.10% ब्याज दे रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सीनियर सिटिज़न्स 730 दिन से 1095 दिन और 1500 दिन की अवधि वाली सावधि जमा पर 9.10% ब्याज दे रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 444 दिन की अवधि वाली FD पर 9.00% ब्याज दे रहा है। जबकि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 365 दिन, 730 दिन और 1095 दिन की अवधि वाली FD पर 8.75% ब्याज दे रहा है।

