पीली धातु यानि सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़ोतरी नज़र आ रही है। वायदा बाजार में भी सोना बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला गोल्ड 167 रुपये की बढ़त के साथ 62,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी का भी घरेलू वायदा भाव तेजी में दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 212 रुपये की बढ़त के साथ 72,692 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोमवार को सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 6.30 डॉलर की बढ़त के साथ 2057.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह बढ़त देखने को मिली। चांदी का वैश्विक वायदा भाव सोमवार को 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 23.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.22 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.24 फीसदी या 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई फ्यूचर्स 0.16 फीसदी या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 72.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

