मंगलवार का भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। बाजार की शुरुआत बढ़त तो के साथ हुई लेकिन दिन के कारोबार के दौरान बाजार पर दबाव देखा गया और अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक गिरकर 73,128 पर और निफ्टी 65 अंक गिरकर 22,032 पर आ गया। आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार का मूड बिगड़ा
बाजार में आज गिरावट का असर मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स पर देखने को मिला. ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, पीएसई, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा, इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू और मेटल इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, सन फार्मा, पावर ग्रिड, टीसीएस, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एसबीआई, नेस्ले, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस गिरावट में रहे। बढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन कंपनी,जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल रहे.
एशिया के शेयर बाजारों में आज का कारोबार सुस्ती में रहा. टोक्यो, हांगकांग, सियोल, ताइपे और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हुए। सिर्फ शंघाई और जकार्ता के बाजारों में तेजी देखी गई. कच्चे तेल की में बढ़त रही. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 79 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

