क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से आप नई चमचमाती कार भी खरीद सकते हैं और आप इस खरीदारी पर बड़ी बचत कर सकते हैं। हर क्रेडिट कार्ड कंपनी अपने यूजर्स को रिवॉर्ड प्वाइंट देती है। इस रिवॉर्ड पॉइंट से आप हवाई टिकट समेत अन्य खरीदारी कर सकते हैं। जैसे-जैसे कार की कीमत अधिक होती है आपको बड़े रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। अगर आप 14 लाख रुपये की कार खरीदते हैं तो आप एक लाख रुपये बचा सकते हैं. वैसे ये बात सिर्फ कार पर ही लागू नहीं होती, दूसरी चीज़ों पर भी लागू होती है लेकिन हम यहाँ सिर्फ कार परचेजिंग से हासिल होने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की बात कर रहे हैं. लेकिन इसमें कुछ झोल भी हैं जो आपको समझने ज़रूरी हैं वरना बड़ी बचत के चक्कर में बड़ा नुक्सान भी हो सकता है.
बैंकिंग के जानकारों का कहना है कि कार खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग आप तभी करें जब आपके पास बिलिंग चक्र के भीतर बकाया चुकाने के लिए पैसे हों। क्योंकि बैंक क्रेडिट कार्ड लोन पर 15-25% ब्याज लेते हैं जो ऑटो ऋण की तुलना में बहुत ज़्यादा है। अगर आप बिलिंग चक्र के अंदर पैसे का भुगतान करते हैं तो आप ब्याज देने से बच जाते हैं। दूसरी तरफ आप रिवॉर्ड पॉइंट से बचत करते हैं।
क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियां बेहतर EMI विकल्प पेश करती हैं। इसमें ब्याज दर लगभग 9 से 10% है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड से कार की खरीदारी के लिए भुगतान करना फायदे का सौदा है। अधिकांश कार डीलर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पूरा भुगतान करने की सुविधा भी देते हैं। प्रक्रिया थोड़ी ज़्यादा पेचीदा है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए 1-2% शुल्क भी लिया जाता है, जो निजीशियेबले होता है।

