Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»दस साल में अमरीकी अर्थव्यवस्था का सबसे खराब प्रदर्शन
    फीचर न्यूज

    दस साल में अमरीकी अर्थव्यवस्था का सबसे खराब प्रदर्शन

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका की विकास दर इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में निगेटिव रही है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इन तीन महीनों में अर्थव्यवस्था का आकार 4.8 फीसदी घट गया। यह दस साल में सबसे खराब प्रदर्शन है। ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस (बीईए) ने कहा है कि मार्च में “लोगों को घर में रहने” का आदेश जारी होने के कारण यह गिरावट आई है। इस वजह से बिजनेस और दूसरे प्रतिष्ठानों ने घर से काम की व्यवस्था लागू की या कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। इसी तरह उपभोक्ताओं ने भी अपने खर्चे रोक दिए या घटा दिए। इन वजहों से मांग में तेजी से गिरावट आई।

    बीईए के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में एक दशक की यह सबसे बड़ी गिरावट अप्रैल-जून तिमाही में और खराब होने की आशंका है। 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अमेरिका की जीडीपी 2.1 फीसदी बढ़ी थी। ब्यूरो के अनुसार अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी के पूरे असर को जीडीपी के अनुमानों में शामिल नहीं किया जा सका है।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इस साल चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरने की उम्मीद है। उनसे पहले पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा था कि उन्हें अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी विकास दर (-)15 से (-)20 फीसदी रहने की आशंका है। कुछ लोग इस तिमाही जीडीपी में 30 फीसदी तक गिरावट का अंदेशा जता रहे हैं।

    अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इस खराब प्रदर्शन का भारत पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि भारत सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को ही करता है। लॉकडाउन के चलते भारत से इन दिनों निर्यात लगभग रुका हुआ है। विभिन्न एजेंसियां भारत के लिए अप्रैल-जून तिमाही में निगेटिव ग्रोथ का अंदेशा जता रही हैं। हालांकि आइएमएफ ने पूरे वित्त वर्ष में 1.9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है।

    america
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनिर्यातकों को दिये जा सकते हैं प्रोत्साहन: गोयल
    Next Article असंगठित क्षेत्र के 1.6 अरब श्रमिकों के सामने रोजगार खोने का संकट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.