दुनिया में अरबपतियों की कुल संपत्ति पिछले 10 सालों में 121 फीसदी बढ़कर 14 ट्रिलियन डॉलर हो गई है जिसमें टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति सबसे तेजी से भर रही है। स्विस बैंक यूबीएस की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों में डॉलर अरबपतियों की संख्या 1,757 से बढ़कर 2,682 हो गई है, जो 2021 में 2,686 के साथ सबसे ऊपर थी। यूबीएस की सालाना बिलियनेयर एम्बिशन रिपोर्ट कहती है कि पिछले एक दशक में अरबपतियों ने वैश्विक इक्विटी बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
UBS की वार्षिक Billionaire Ambition Report के मुताबिक 2015 से 2024 के बीच बिलिनियर्स की कुल संपत्ति 121 फीसदी बढ़कर $6.3 trillion से 14.0 ट्रिलियन डॉलर हो गई- जबकि वैश्विक इक्विटी के एमएससीआई एसी वर्ल्ड इंडेक्स में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वैश्विक स्तर पर, टेक अरबपतियों की संपत्ति 2015 में 788.9 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2024 में 2.4 ट्रिलियन डॉलर हो गई। रिपोर्ट में पाया गया कि 2020 से, चीनी अरबपतियों में गिरावट के कारण वैश्विक विकास की प्रवृत्ति धीमी हो गई थी।
जहाँ तक भारतीय अरबपतियों की बात है तो उनकी संपत्ति 42.1 प्रतिशत बढ़कर 905.6 बिलियन डॉलर हो गई, जबकि उनकी संख्या भी 153 से बढ़कर 185 हो गई। चीनी अरबपतियों की संपत्ति 2015 से 2020 तक दोगुनी से अधिक हो गई, जो 887.3 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई, लेकिन तब से वापस 1.8 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। 2015 से 2020 तक बिलिनियर्स की संपत्ति वैश्विक स्तर पर 10 परसेंट की वार्षिक दर से बढ़ी, लेकिन 2020 से यह ग्रोथ धीमी होकर एक प्रतिशत रह गई है।

