सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। बाजार के दोनों बेंचमार्क मजबूती के साथ खुले। सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 250.31 अंकों की बढ़त के साथ 72097.88 के स्तर पर खुला तो निफ्टी ने भी 72.45 अंक की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 262 अंकों की बढ़त के साथ 72110 अंकों पर ट्रेड कर रहा था वहीँ निफ़्टी पर 80 अंकों की तेज़ी के साथ 21739 के लेवल पर कारोबार चल रहा था.
इसके अलावा निफ्टी बैंक भी 135.75 अंक की बढ़त के साथ 48331.60 के स्तर पर था। निफ्टी पर भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, और एलटीआईमाइंडट्री प्रमुख लाभ में रहे जबकि इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्सएक्सिस बैंक और ब्रिटानिया घाटे में रहे। निफ़्टी मिड कैप के 79 शेयर हरे और 21 शेयर लाल में हैं. SBI Life Insura 1.89%, NTPC 1.69%, विप्रो 1.44%, अडानी पोर्ट्स 1.24%, बजाज ऑटो 1.23%, LTIMINDTREE 1.19%, BPCL 1.15% और हीरो मोटोकॉर्प 1.14 % की तेज़ी पर ट्रेड कर रहे थे .
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजार में सकारात्मक शुरुआत दिख रही है. कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए। नैस्डैक की बात करें तो इसमें लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई। इसी तरह अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा इन्वेंटरी होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
एनएसई पर उपलब्ध अंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,513.4 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध 1,387.4 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

