सप्ताह के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 648.97 अंकों की बढ़त के साथ 79,754.85 अंकों पर खुला। निफ्टी 50 भी 191.10 अंकों की बढ़त के साथ 24,334.85 अंकों पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 420 और निफ़्टी 128 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था.
Mahindra & Mahindra के शेयर 3.12 फीसदी, Tata Motors 2.42 फीसदी, Tech Mahindra 2.21 फीसदी, TCS 2.02 फीसदी, ICICI bank 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। Titan के शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार काफी सपाट रहे और मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 149 अंकों की बढ़त के साथ 79,105 अंकों पर और निफ्टी 4.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,143 अंकों पर बंद हुआ।
बता दें कि 1 अगस्त 2024 को बीएसई सेंसेक्स ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर 82129.49 अंक छुआ था। हालांकि उसके बाद से घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले अमेरिका में मंदी के संकेत और फिर जापान में येन कैरी ट्रेड के नियमों में बदलाव, उसके बाद हिंडेनबर्ग की ताजा रिपोर्ट ने बाजार को काफी प्रभावित किया है।

