पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को थमता नजर आया। सेंसेक्स जोरदार उछाल के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में यह 828 अंक चढ़कर 78000 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 249 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। इससे पहले कल सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे। बाजार में तेजी के बीच एनटीपीसी से लेकर टाटा मोटर्स तक के शेयर तूफानी रफ्तार से दौड़ते नजर आए।
मंगलवार को हरे निशान पर खुलने वाले शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,339.01 से करीब 200 अंक की बढ़त के साथ 77,548 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की तरह एनएसई इंडेक्स निफ्टी भी तेज रफ्तार से भागा। एनएसई निफ्टी ने 23,529.55 पर कारोबार शुरू किया और फिर कुछ ही देर में 23,690 पर कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स 828 अंक ऊपर चढ़ा, जबकि निफ्टी 249 अंक चढ़ा।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने हरे निशान पर बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसकी तेजी पर ब्रेक लग गया और जब बाजार बंद हुआ तो sensex-nifty गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक गिरकर 77,339.01 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 78.90 अंक गिरकर 23,453.80 पर close हुआ।

