कमज़ोर NDA सरकार के आने के अंदेशे के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स करीब 4390 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है. निफ्टी 1379 अंकों की गिरावट के साथ 21885 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में निफ्टी पर bank, financial, IT, Auto, Metal, Pharma, FMCG और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.
टॉप लूजर्स में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एनटीपीसी, लार्सन एंड ट्यूब्रो, पॉवरग्रिड, रिलायंस और बजाजफिनांस शामिल हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने की उम्मीद में 3 जून को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। चुनाव के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी के संकेत मिले, जिससे शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे, वहीं क्लोजिंग भी रिकॉर्ड रही। सेंसेक्स 2507 अंकों की तेजी के साथ 76,468.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 733 अंकों की तेजी के साथ 23264 के स्तर पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स में एसबीआई, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एलटी, रिलायंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, एमएंडएम शामिल रहे। मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी बैंकों के शेयरों में 15 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 839.55 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली और यह 7166.60 पर आ गया। एनएसई पर पंजाब एंड सिंध बैंक का शेयर 14.75 फीसदी गिरकर 55.50 रुपये पर आ गया। Indian Bank का शेयर 528.75 रुपये और Union Bank का शेयर मामूली गिरावट के साथ 148.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

