शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ कारोबार शुरू करने के बाद शेयर बाजार अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 329.92 अंक डाउन होने के बाद 76,190.46 पर और निफ्टी 50 113.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,092.20 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज Tech Mahindra के शेयर 0.75 फीसदी, Nestle India 0.70 फीसदी, Powergrid 0.63 फीसदी, Bharti Airtel 0.61 फीसदी, ICICI Bank 0.58 फीसदी, Infosys 0.56 फीसदी, ITC 0.36 फीसदी, TCS 0.29 फीसदी, NTPC 0.11 फीसदी और TATA Steel के शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
Zomato के शेयरों में 2.75 फीसदी, Tata Motors में 2.48 फीसदी, Indusind Bank में 2.11 फीसदी, Reliance में 1.42 फीसदी, Larsen and Tubro में 1.31 फीसदी, Ultratech Cement में 1.21 फीसदी, HDFC Bank में 1.13 फीसदी, Bajaj Finserv में 0.98 फीसदी, Adani Ports में 0.90 फीसदी, Sun Pharma में 0.77 फीसदी, Asian Paints में 0.64 फीसदी, Maruti Suzuki में 0.61 फीसदी, HCL Tech में 0.58 फीसदी, Kotak Mahindra Bank में 0.38 फीसदी, Axis bank में 0.35 फीसदी, State Bank of India में 0.21 फीसदी, Bajaj Finance में 0.07 फीसदी और Titan के शेयरों में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

