शेयर बाजार में जारी गिरावट आज भी जारी रही। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 241.30 अंक की गिरावट के साथ 77,339.01 अंक पर बंद हुआ। वहीँ निफ्टी 50 भी 78.90 अंक की गिरावट के साथ 23,453.80 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा Hindustan Uniliver के शेयर 1.46 फीसदी, Mahindra and Mahindra 1.42 फीसदी, Nestle India 1.37 फीसदी, State bank of India 1.21 फीसदी, Adani Ports 1.11 फीसदी, JSW Steels के शेयर 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा Maruti Suzuki, HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, Larsen & Toubro, ITC, Bajaj Finance और Power Grid के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।
TCS के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इंफोसिस के शेयर 2.62 फीसदी, NTPC 1.44 फीसदी, HCL Tech 1.43 फीसदी, Axis Bank 1.36 फीसदी, Tech Mahindra 1.32 फीसदी, Bajaj Finserve 1.27 फीसदी, Sun Pharma1.22 फीसदी, Indusind Bank 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इनके साथ ही Reliance Industries, Bharti Airtel, UltraTech Cement, Titan, Tata Motors, ICICI Bank और Asian Paints के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

