गिरावट के माहौल में सप्ताह के दूसरे दिन आयी शानदार तेज़ी ने भारतीय शेयर बाजार का दिन खुशनुमा बना दिया। मंगलवार को सेंसेक्स 694.39 अंकों की बढ़त के साथ 79,476.63 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 217.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,213.30 अंकों पर बंद हुआ। आज एक समय सेंसेक्स 78,296.70 अंकों और निफ्टी 23,842.75 अंकों तक गिर गया था लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में अचानक खरीदारी में तेजी आई ।
मंगलवार को सेंसेक्स की कंपनियों में JSW Steel का शेयर सबसे ज्यादा 4.73 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा Tata Steel के शेयर 3.74 फीसदी, Axis Bank 2.63 फीसदी, Indusind Bank 2.36 फीसदी, HDFC Bank 2.33 फीसदी, SBI 2.19 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 1.71 फीसदी, Ultratech Cement 1.60 फीसदी, Maruti Suzuki 1.48 फीसदी, Bajaj Finserv 1.41, Tata Motors 1.38 फीसदी और ICICI बैंक के शेयर 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर, Adani Ports के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा ITC के शेयर 0.86 फीसदी, Asian Paints 0.79 फीसदी, Infosys 0.67 फीसदी, Larsen & Tubro 0.39 फीसदी, Bharti Airtel 0.35 फीसदी, Sun Pharma 0.31 फीसदी, Tech Mahindra 0.27 फीसदी और Hindustan Uniliver के शेयर 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

