शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 76,655 पर कारोबार करता नजर आया। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 440 अंक और निफ़्टी 110 अंक नीचे नज़र आ रहा था.
निफ्टी पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस में 2.66 फीसदी, हिंडाल्को में 1.73 फीसदी, लार्सन एंड टूब्रो में 1.37 फीसदी, कोल इंडिया में 1.36 फीसदी और बीपीसीएल में 1.01 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस में 4.14 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.99 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.40 फीसदी, कोटक बैंक में 1.37 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.19 फीसदी देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.36 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.02 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.78 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.06 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 2.25 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.96 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.25 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.82 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.20 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.13 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

