आईटी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह गिरावट दर्ज हुई, आने वाले सप्ताह में भी इस कंपनी पर सबकी नज़रें रहेंगी, अगले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के तिमाही नतीजों आने वाले हैं और इन दो कंपनियों की चाल शेयर बाज़ार की दिशा को तय करेंगी । इसके अलावा वैश्विक बाजारों का रुख भी अहम होगा. बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें, रुपये-डॉलर में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार के नजरिए से महत्वपूर्ण होंगी। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर, सभी की निगाहें चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के कंपनियों के नतीजों पर होंगी साथ ही निवेशकों की नजर डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी।
विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के निवेश का रुझान भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होगा. इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजे गुरुवार को घोषित होंगे। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। तीसरी तिमाही का आय सीजन जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। यह शेयर बाजार को दिशा देने में बड़ा ट्रिगर होगा. बाजार घरेलू वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बांड पैदावार, कच्चे तेल की सूची, डॉलर सूचकांक के उतार-चढ़ाव और एफआईआई और डीआईआई की निवेश गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देगा। वहीँ महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े, चीन की महंगाई के आंकड़े और ब्रिटेन की जीडीपी विकास दर के आंकड़े भी बाजार के नजरिए से अहम होंगे.
पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 214.11 अंक फीसदी गिर गया वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.6 अंक टूट गया। हालाँकि बाजार के कई जानकारों को उम्मीद है कि बाजार आने वाले सप्ताह में तिमाही नतीजों के मौसम से संकेत लेगा, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को टीसीएस और इंफोसिस से होगी। इसके अलावा, कुछ के तिमाही नतीजे भी आएंगे।” सप्ताह के दौरान एचसीएल टेक, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ जैसी अन्य कंपनियां भी आएंगी।

