हफ्ते के आखरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के सभी सूचकांकों में तेजी देखी गई है. बीएसई सेंसेक्स 178.58 अंक की बढ़त के साथ 72,026.15 अंक पर और निफ्टी 52.20 अंक की बढ़त के साथ 21,710 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और फिन सर्विस सेक्टर में दबाव देखने को मिला है।
सेंसेक्स के शेयरों में विप्रो, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस, एचयूएल, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एमएंडएम, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील गिरावट के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजारों में आज के कारोबारी सत्र में मिलाजुला कारोबार रहा. टोक्यो के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए वहीँ शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में गिरावट देखी गई है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में अमेरिका के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि कल ज्यादातर यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही. क्रूड आयल में तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 0.71 फीसदी बढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड 0.94 फीसदी बढ़कर 72.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

