सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 131.18 अंकों की बढ़त के साथ 77,341 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,537.85 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में सोमवार को सबसे ज्यादा बढ़त mahindra and mahindra में 2.86 फीसदी, powergrid में 2.22 फीसदी, sriram finance में 2.17 फीसदी, sun pahrma में 1.99 फीसदी और grasim में 1.96 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट indusind bank में 2.42 फीसदी, cipla में 2.19 फीसदी, adani ports में 1.70 फीसदी, coal india में 1.20 फीसदी और tata steel में 1.19 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी auto में 0.87 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी financial services में 0.53 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.72 फीसदी, निफ्टी bank में 0.08 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.30 फीसदी और निफ्टी consumer durables में 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी media में 1.87 फीसदी, निफ्टी oil and gas में 0.44 फीसदी, निफ्टी healthcare इंडेक्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी private bank में 0.12 फीसदी, निफ्टी PSU बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.04 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.64 फीसदी और निफ्टी Media में 1.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

