देश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली छूट यानि सब्सिडी का ज़माना ख़त्म होने वाला है क्योंकि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई FAME-II योजना को 31 मार्च से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की प्रमुख योजना FAME के दूसरे चरण को 31 मार्च से आगे नहीं बढ़ाया है। हालाँकि भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME 2 योजना की समयावधि बढ़ाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावे का खंडन किया है। इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मोदी सरकार ने 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ FAME के दूसरे चरण को अस्थायी रूप से चार महीने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
Ministry of Heavy Industries ने पिछले महीने कहा था कि FAME-II योजना के तहत सब्सिडी 31 मार्च 2024 तक या धन उपलब्ध होने तक बेचे जाने वाले e-vehicles के लिए उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया है कि भारत में e-vehicles को अपनाने और manufacturing में तेजी लाने (FAME-II) कार्यक्रम के लिए परिव्यय 10 हज़ार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11, 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। Ministry of Heavy Industries ने बयान में कहा था कि भारत में E वाहनों की स्वीकार्यता को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख योजना का दूसरा चरण FAME-II, धन और अवधि के मामले में सीमित समय के लिए है।
संशोधित अनुमान के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन 7,048 करोड़ रुपये की सब्सिडी का लाभ उठाने के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, पूंजीगत संपत्ति के निर्माण के लिए अनुदान के रूप में 4,048 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 400 करोड़ रुपये को ‘अन्य’ श्रेणी के तहत रखा गया है।

