बुधवार को भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट ही देखी जा रही है, सुबह बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करते नजर आए। सेंसेक्स 83.63 अंकों की गिरावट के साथ 78591.55 पर निफ़्टी 59.9 अंकों की गिरावट के साथ 23823.55 पर खुला था और अब ये गिरावट और भी भध चुकी है.
निफ्टी पर Bharat Electronics, M&M, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Tata Steel सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं, जबकि Titan Company, IndusInd Bank, Bharti Airtel, HDFC Bank और SBI मुनाफे में हैं। सेक्टरों में बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिसमें pharma, realty, auto, capital goods और media में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-1 प्रतिशत की गिरावट आई। Dilip Buildcon, Dishman Carbogen Amcis, Deepak Nitrite, ESAF Small Finance Bank, Exicom Tele-Systems, Godrej Industries, Eicher Motors, Alkem Laboratories, Apollo Tyres, Vodafone Idea, AstraZeneca Pharma, Brigade Enterprises, Kalyan Jewellers India, KSB, NBCC India, PI Industries, Sigachi Industries, SKF India, Sun TV Network, Rashtriya Chemicals & Fertilizers, Shilpa Medicare, Thermax, Tolins Tyres, Torrent Power, Unichem Laboratories, Varroc Engineering, Wockhardt और Zaggle Prepaid Ocean Services 13 नवंबर को अपने तिमाही वित्तीय आंकड़े जारी करेंगे।
स्विगी के शेयर 13 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 7.69 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। एनएसई पर शेयर की कीमत 420 रुपये प्रति शेयर पर शुरू हुई। आईपीओ की कीमत 390 रुपये है। बीएसई पर स्विगी के शेयर 412 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो आईपीओ की कीमत से 5.6 प्रतिशत अधिक है।

