भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 105.79 अंकों की गिरावट के साथ 80,004.06 अंकों पर और निफ्टी 27.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,194.50 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80,482.36 अंकों के इंट्राडे हाई और 79,798.67 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा था। इसी तरह निफ्टीभी आज कारोबार के दौरान 24,343.30 अंकों के इंट्राडे हाई और 24,125.40 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में Asian paints के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि Ultratech cement के शेयर सबसे ज्यादा 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। Infosys के शेयर 1.68 फीसदी, JSW Steel के शेयर 0.91 फीसदी, TCS के शेयर 0.77 फीसदी, Reliance Industries के शेयर 0.64 फीसदी, Tata Steel 0.63 फीसदी, Indusind Bank 0.59 फीसदी, Titan 0.58 फीसदी, Tech Mahindra 0.58 फीसदी, HCL Tech 0.42 फीसदी, Nestle India 0.28 फीसदी, ICICI bank 0.27 फीसदी, ITC 0.03 फीसदी और HDFC Bank के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
Adani ports के शेयर 3.00 प्रतिशत, Sun Pharma के 2.21 प्रतिशत, NTPC के 1.80 प्रतिशत, TATA Motors के 1.52 प्रतिशत, Power Grid के 1.47 प्रतिशत, Mahindra & Mahindra के 1.37 प्रतिशत, Larsen & Tubro के 1.31 प्रतिशत, Axis Bank के 1.04 प्रतिशत, Maruti Suzuki के 0.88 प्रतिशत, Bajaj Finance के 0.85 प्रतिशत, State bank के 0.85 प्रतिशत, Kotak Mahindra Bank के 0.76 प्रतिशत, Bajaj Finserv के 0.42 प्रतिशत, Hindustan Uniliver के 0.16 प्रतिशत और Bharti Airtel के 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

