Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»फ्लिपकार्ट व्होलसेल और बैस्ट प्राइस की ’द बिग बिलियन डेज़’ सेल में किराना और रिटेलरों ने की भारी बचत
    प्रेस विज्ञप्ति

    फ्लिपकार्ट व्होलसेल और बैस्ट प्राइस की ’द बिग बिलियन डेज़’ सेल में किराना और रिटेलरों ने की भारी बचत

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 3000 से ज्यादा पिनकोडों पर, एक लाख से ज्यादा खुदरा विक्रेताओं -जिनमें से अधिकांश छोटे किराना हैं- ने बैस्ट प्राइस और फ्लिपकार्ट व्होलसेल से द बिग बिलियन डेज़ के दौरान खरीददारी की
    • फ्लिपकार्ट व्होलसेल ऐप -जो अभी 16 शहरों में सेवाएं दे रहा है- ने द बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान कुल ऑर्डरों में 5 गुणा वृद्धि दर्ज की
    • इस सेल के दौरान बैस्ट प्राइस के ई-कॉमर्स सौदे दोगुन से ज्यादा हो गए
    • द बिग बिलियन डेज़ में ’भारत’ का बोलबाला रहा; फ्लिपकार्ट व्होलसेल की 40 प्रतिशत बिक्री और बैस्ट प्राइस की 95 प्रतिशत बिक्री टियर-2 और टियर-3 शहरों से हुई
    • हिन्दुस्तान यूनिलीवर, पी एंड जी, नेस्ले, ब्रिटानिया, अमूल, हल्दीराम, कैडबरी, रैड बुल, लेज़, डाबर, गार्नियर, बॉम्बे डाइंग, रेमंड, प्यूमा, निवेया, बोरोसिल, ड्यूक, ऐक्शन, लिबर्टी, रैड टेप आदि टॉप ब्रांडों के साथ-साथ सैंकड़ों एम.एस.एम.ई. सप्लायरों ने फ्लिपकार्ट व्होलसेल और बैस्ट प्राइस की इस सेल में हिस्सा लिया

    मेरठ: देश भर के किराना और रिटेलरों ने इस त्योहारी मौसम के जश्न का अच्छा लाभ उठाया और इसकी वजह थी ’द बिग बिलियन डेज़’ सेल जिसे फ्लिपकार्ट ग्रुप के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट व्होलसेल और बैस्ट प्राइस कैश-ऐंड-कैरी स्टोर्स से संयुक्त रूप से पहली बार आयोजित किया था।

    देश के 3000 से ज्यादा पिनकोडों पर, एक लाख से ज्यादा खुदरा विक्रेताओं -जिनमें से अधिकांश छोटे किराना हैं- ने बैस्ट प्राइस स्टोर्स व उसके ई-कॉमर्स चैनलों तथा फ्लिपकार्ट व्होलसेल ऐप के जरिए द बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान खरीददारी की। यह सेल 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चली।

    फ्लिपकार्ट के बी2बी बिज़नेस के सदस्यों ने पैकेज्ट फूड, होम केयर, पर्सनल केयर, इलेक्ट्रॉनिक्स व उपकरणों, अपैरल, फुटवियर और जनरल मर्चेंडाइज़ आदि श्रेणियों में सामान की खरीददारी पर 60 प्रतिशत तक की बचत प्राप्त की।

    फ्लिपकार्ट व्होलसेल और वालमार्ट इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हैड आदर्श मेनन ने कहा, ’’ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्लिपकार्ट के बी2बी बिज़नेस ने द बिग बिलियन डेज़ का आयोजन किया तथा इस वार्षिक आयोजन की क्षमता का उपयोग करते हुए किराना कारोबारियों और सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्योगों तक इस आयोजन का लाभ पहुंचाया। हम किराना कारोबारियों और सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्योगों को खुशहाल बनाने और रिटेल ईकोसिस्टम के लिए समर्पित हैं। हम इस सेल में अपने सदस्यों के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ ऑफर लेकर आए। हमें जो उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है उससे हम बहुत खुश हैं और इस दौरान हम उन्हें भारी बचत हासिल करने में मददगार बने। हम आगे भी ऐसे ही अन्य कई सफल आयोजन करते रहेंगे तथा फ्लिपकार्ट व्होलसेल एवं वालमार्ट इंडिया के आगामी बिग बिलियन डेज़ और बड़ा व बेहतर बनाएंगे।’’

    भारत हुआ डिजिटल
    बैस्ट प्राइस के ई-कॉमर्स सौदों में इस आयोजन के दौरान दोगुनी से ज्यादा वृद्धि हुई। गुंटूर, अमरावती और राजामुंद्री जैसे शहर डिजिटल माध्यम से खरीददारी करने में सबसे आगे रहे। बैस्ट प्राइस की वैबसाइट और ऐप पर ओलिव ऑइल, घी और हॉट बेवरेजिस सबसे ज्यादा बिकने वाली श्रेणियों में रहे।

    फ्लिपकार्ट व्होलसेल ऐप अभी 16 शहरों में सेवाएं दे रहा है और बिग बिलियन डेज़ सेल में इसके कुल ऑर्डरों में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। लगभग आधे ऑर्डर मैसूर, मेरठ, आगरा, चंडीगढ़ व गाज़ियाबाद जैसे छोटे शहरों से प्राप्त हुए हैं।

    टॉप ट्रैंड
    बैस्ट प्राइस स्टोर्स और ई-कॉमर्स चैनल में सबसे ज्यादा बिकने वाली वस्तु थी – चीनी। इससे जाहिर होता है कि हमारा देश त्योहारों के इस मौसम में मिष्ठानों के लिए तैयार हो रहा है। अमरावती, भोपाल, गुंटूर, कोटा आदि छोटे शहरों ने बैस्ट प्राइस पर ऑर्डरों की अगुवाई की। हॉट बेवरेजिस जैसे चाय और कॉफी भी उच्च मांग वाली श्रेणी में रहे।

    इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट व्होलसेल पर स्पोर्ट्स शूज़ और टीशर्ट्स सबसे ज्यादा बिकने वाली श्रेणियां रहीं। डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस में कैज़ुअल और लाउंजवियर के लिए मांग बरकरार है और साथ ही पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ने लगी है; खासकर सूरत और जयपुर के फैशन रिटेलरों की तरफ से जो इस त्योहारी सीज़न के लिए तैयार हो रहे हैं।

    ट्रैंडी फैशन उत्पादों की भी मांग बढ़ी है जैसे स्लोगन टीशर्ट्स, फ्लेयर्ड एवं रिप्पड डेनिम और चटख रंग वाले फुटवियर।

    ब्रांड बोलता है
    हिन्दुस्तान यूनिलीवर, पी एंड जी, नेस्ले, ब्रिटानिया, अमूल, हल्दीराम, कैडबरी, रैड बुल, लेज़, डाबर, गार्नियर, बॉम्बे डाइंग, रेमंड, प्यूमा, निवेया, बोरोसिल, ड्यूक, ऐक्शन, लिबर्टी, रैड टेप आदि टॉप ब्रांडों के साथ-साथ सैंकड़ों एम.एस.एम.ई. सप्लायरों ने फ्लिपकार्ट व्होलसेल और बैस्ट प्राइस की इस सेल में हिस्सा लिया।

    ऐक्शन ई स्टोर की सीईओ रुचिका अग्रवाल ने कहा, ’’ऐक्शन फ्लिपकार्ट व्होलसेल का सहभागी बन कर बहुत खुश है। हम इस शानदार टीम के साथ काम करने को लेकर बेहत उत्साहित हैं। भारत में ऑनलाइन रिटेल में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के बाद अब यह टीम फ्लिपकार्ट व्होलसेल के जरिए किराना स्टोर्स को डिजिटली परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत है। हमारे लिए फ्लिपकार्ट व्होलसेल अपने लांच के बाद से ही बहुमूल्य सहयोगी रहा है और बिग बिलियन डेज़ के प्रथम संस्करण में हमारे उत्पादों को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’’

    मॉडर्न ट्रेड हैड-वीकेसी नट्स (नटराज ब्रांड के स्वामी) विपिन पिलानिया ने कहा, ’’नटराज ड्राई फ्रूट्स फ्लिपकार्ट व्होलसेल का शुक्रगुज़ार है कि उन्होंने हमें बिग बिलियन डेज़ में भाग लेने का अवसर दिया। टियर 2 व टियर 3 शहरों से बहुत ऑर्डर प्राप्त हुए। ग्राहकों से आने वाली कारोबारी पूछताछ हमें प्रेरित करती है कि हम आगे बढ़कर, बेहतर काम करें। महामारी के चलते निराशापूर्ण वातावरण में ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और उम्मीदें लेकर आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि फ्लिपकार्ट व्होलसेल के साथ हमारा यह सफर बहुत बढ़िया रहेगा।’’

    big billion
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 149 अंक लुढ़का और निफ्टी 41 अंक फिसला
    Next Article रिलायंस में एफआईआई की बड़ी खरीदारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.