Tata Motors की ओर से गुजरात के साणंद स्थित प्लांट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस साल अप्रैल में साणंद प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। Tata Motors ने पिछले साल फोर्ड इंडिया से साणंद प्लांट का अधिग्रहण किया था। कंपनी की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इस प्लांट के लिए पिछले साल जनवरी में फोर्ड इंडिया के साथ 725.7 करोड़ रुपये में डील की थी.
टाटा मोटर्स अप्रैल से नेक्सॉन ईवी के साथ साणंद में इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने पहले ही तीन लाख यूनिट प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता वाले विनिर्माण संयंत्र में नेक्सॉन के पेट्रोल, डीजल संस्करणों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इससे सालाना क्षमता बढ़कर 4.2 लाख यूनिट हो जाएगी. कंपनी इस फैक्ट्री में आगामी मॉडलों का भी उत्पादन करना चाहती है। Tata Motors कर्व ईवी को इस साल की दूसरी या तीसरी तिमाही के आसपास पेश करेगी। इस साल के अंत तक हम हैरियर ईवी और कर्व का पेट्रोल, डीजल (आईसीई) वर्जन भी पेश होगा।
Tata Motors का कहना है कि वो कुछ नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है, इसलिए हमारा लक्ष्य उद्योग से बेहतर विकास करना होगा। Tata Motors के मुताबिक पर्सनल इलेक्ट्रिक कारों को FAME स्कीम के तहत लाभ देने से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में तेजी आने की उम्मीद है. FAME का तात्पर्य भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और विनिर्माण से है।

