Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»Customer Outreach के जरिये सिंडिकेट बैंक दे रहा खुशियों का उपहार
    इक्विटीज

    Customer Outreach के जरिये सिंडिकेट बैंक दे रहा खुशियों का उपहार

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 1, 2019Updated:October 1, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा  । सार्वजनिक क्षेत्र के सर्वाधिक भरोसेमंद एवं टेक्नालॉजी संचालित सिंडिकेट बैंक ने तीन से पांच अक्तूबर के दौरान पूरे भारत में विभिन्न राज्यों में अद्वितीय ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की आज घोशणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ग्राहकों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए षुुरू की गई भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग की पहल के तहत यह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सिंडिकेट बैंक को इस कार्यक्रम के पहले चरण में पूरे भारत के 15 शहरों में कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

    उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर से 2 दिन का कार्यक्रम मथुरा, मुरादाबाद और ग्रेटर नोएडा में, 4 अक्टूबर को कोसीकलां में और 5 अक्टूबर को गाजियाबाद, अमरोहा और हापुड़ में आयोजित किया जा रहा है।

    इस अद्वितीय आउटरीच कार्यक्रम के जरिए एक ही जगह विभिन्न वित्त संस्थाओं की ओर से बहुत आसानी से रिटेल (वाहन, घर, शिक्षा और व्यक्तिगत), कृषि और एमएसएमई ऋण की विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसमें अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एनबीएफसी, एचएफसी, एमएफआई, सिडबी और नबार्ड के प्रतिनिधित्व शामिल होंगे।

    इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वित्तीय संस्थान संबंधित ग्राहकों के लिए उनकी ओर से पेश किए जाने वाले विभिन्न नवीन उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा, बचत बैंक खाता खोलने के साथ-साथ आधार और मोबाइल सीडिंग सुविधा का भी प्रावधान होगा। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए, मुद्रा और स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।

    सिंडिकेट बैंक के एमडी और सीईओ, श्री मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “वित्तीय समावेशन के लिए, यह जरूरी है कि हमारे मौजूदा और भावी ग्राहक विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों के विभिन्न अभिनव उत्पादों के बारे में पूरी तरह से अवगत हों। हम जमीनी स्तर पर डिजिटल बैंकिंग की पहुंच को बेहतर बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। सिंडिकेट बैंक ने हमेशा शिक्षित करने और जागरूकता कायम करने का प्रयास किया है और आउटरीच पहल उसी प्रयास का विस्तार हैं।“

    वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग प्रसार अन्य दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं जिन्हें बैंक आउटरीच पहल के माध्यम से प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए, आगंतुकों को भीम ऐप डाउनलोड करने के बारे में बताया जाएगा तथा उन्हें इसका उपयोग करने के विशय में भी सहायता की जाएगी।

    जिन अन्य राज्यों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वे हैं – कर्नाटक में 5 अक्टूबर, 2019 से बेलागवी, चिकोडी, उडुपी, करकला, मैंगलोर और पुत्तूर में, आंध्र प्रदेश में 4 अक्टूबर से अदोनी और नांदयाल में और 5 अक्टूबर को कुरनूल, कडप्पा और प्रोडट्टुर में आयोजित किए जा रहे हैं। तेलंगाना में 4 अक्टूबर से ज़हीराबाद और संगारेड्डी में, केरल में 3 अक्टूबर को कन्नूर में, हरियाणा में 5 अक्टूबर को गुड़गांव में और 4 अक्टूबर से लक्षद्वीप में।

    सिंडिकेट बैंक के बारे में

    सिंडिकेट बैंक सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और प्रौद्योगिकी संचालित बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 1925 में उडुपी में तीन दूरदर्षियों – श्री टी एम ए पई, श्री उपेंद्र पई और श्री वामन कुडवा ने की थी। इसका मुख्यालय भारत के मणिपाल में स्थित हैं। यह बैंक कई बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है जिनमें उपभोक्ता बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, वित्त और बीमा, मार्टगेज और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। यह उन कुछ बैंकों में से एक है जिन्होंने अपनी सभी शाखाओं के लिए केंद्रीकृत बैंकिंग समाधान (सीबीएस) हासिल किया है और यह अपने आईटी सिस्टम को लगातार अपडेट कर रहा है। वर्तमान में इस बैंक के 4163 ब्रिक और मोर्टार शाखाएं हैं जिनमें लंदन में भी एक ओवरसीज षाखा है।

    भारत के बैंकों के प्रदर्शन को लेकर हुए कंतार सीएक्स प्लस अध्ययन में सूचीबद्ध दस षीर्श रिटेल बैंकों में षामिल यह एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक था। सिंडिकेट बैंक को यह गौरव मिलना हाल के वर्शों में बैंक की ओर से किए गए बेहतरीन प्रदर्शन की स्वीकृति थी और यह कामयाबी उसने रिटेल बैंकिंग में नई पहलों के साथ-साथ मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी की प्रगति के कारण हासिल की।

    syndicate bank share
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजाज फिनसर्व Personal Loan के साथ अपने सारे बड़े खर्चों को आसानी से पूरा करें
    Next Article RBI का आश्वासन: घबराने की जरूरत नहीं, बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित है
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.