Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»सनराइज फूड्स, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह का होगा मर्जर!
    अन्य

    सनराइज फूड्स, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह का होगा मर्जर!

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी अपने पूर्ण स्वामित्व वाली अपनी तीन सहायक कंपनियों का अपने साथ विलय करने पर विचार कर रही है. ये तीन अनुषंगी कंपनियां सनराइज फूड्स, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह हैं. आईटीसी ने बीएसई को दी गई जानकारी में कहा है कि इस सिलसिले में निदेशक मंडल की 4 सितंबर 2020 को बैठक बुलाई गई है, जिसमें फैसला लिया जाएगा.

    आईटीसी ने सनराइज फूड्स का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की 27 जुलाई को घोषणा की थी. आईटीसी के इस अधिग्रहण का लक्ष्य मसाला कारोबार में अपनी पैठ को बढ़ाना है. आईटीसी आशीर्वाद ब्रैंड नाम से मसाला कारोबार में है. सनराइज फूड्स के अधिग्रहण के लिए करार के तहत सनराइज फूड्स की दो दूसरी शाखाएं हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह भी इसकी सहायक कंपनी बना गई थी.

    इस विलय से आईटीसी का प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो बढ़ेगा और मसालों के कारेाबार में उसकी स्थिति और मजबूत होगी. सनराइज के पास 70 सालों से अधिक की विरासत है और वह मसालों की श्रेणी में तेजी से ग्रोथ करने वाला ब्रांड है. सनराइज की पूर्वी भारत में अच्छी पैठ है.

    जून तिमाही में आईटीसी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 फीसदी गिरकर 2343 करोड़ रुपये रहा है. आईटीसी का रेवेन्यू 17.4 फीसदी गिरकर 9,501 करोड़ रुपए रहा है. इसका सिगरेट रेवेन्यू 29 फीसदी गिरकर 3,853 करोड़ रुपए रहा. होटल सेग्मेंट से आने वाला रेवेन्यू 94.4 फीसदी गिरकर 22 करोड़ रुपये रहा, जबकि एग्री बिजनेस रेवेन्यू 3.7 फीदी बए़कर 3,746 करोड़ पहुंच गया.

    ITC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफिर शुरू हुई LIC की यह जीवन बीमा योजना
    Next Article टॉप 20 ग्लोबल डेयरी कंपनियों की लिस्ट में हुआ अमूल का नाम
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.