Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»वोडाफोन- आइडिया के भविष्य को लेकर सुनील मित्तल चिंतित
    टेलीकॉम

    वोडाफोन- आइडिया के भविष्य को लेकर सुनील मित्तल चिंतित

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sunil mittal
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के सीईओ सुनिल मित्तल ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के एक कार्यक्रम में वोडाफोन- आइडिया के भविष्य पर बड़ी बात कही। उन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि कंपनी को लंबे समय से बड़ी पूंजी की जरूरत है। पूंजी की कमी के चलते वोडाफोन- आइडिया अपना अस्तित्व खो रही है।

    देश में इस समय में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल और जियो की ओर से 5G नेटवर्क शुरू कर दिया गया है, लेकिन वोडाफोन-आइडिया की ओर से अब तक 5G नेटवर्क शुरू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि कंपनी के पास पूंजी की भारी कमी है।

    भारती एयरटेल के सीईओ ने आगे कहा कि वोडाफोन-आइडिया को ऐसे निवेशकों की ज़रुरत है जो कंपनी का लंबे समय तक साथ निभा सकें। टेलीकॉम कारोबार में बने रहने के लिए वोडाफोन-आइडिया को करीब 9 अरब डॉलर की पूंजी की आवश्यकता है, लेकिन कंपनी पिछले कुछ वर्षों में ऐसा नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि अब मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि वोडाफोन-आइडिया अब अस्तित्व खो रही है। भारती एयरटेल के सीईओ ने टेलीकॉम इंडस्ट्री पर कहा कि तीन निजी और एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए आदर्श स्थिति है।

    बता दें कि वोडाफोन- आइडिया पर करीब 2.4 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। कंपनी के यूजर्स की संख्या लगातार घट रही है जिससे कंपनी के सामने हालात बहुत खराब हो चुके हैं। मौजूदा समय में वोडाफोन-आइडिया के पास 22 करोड़ के करीब यूजर्स है।

    sunil mittal telecom companies vodafone idea bharti airtel
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स-निफ़्टी तीसरे दिन भी गिरावट में बंद
    Next Article बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, उतार-चढ़ाव जारी
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.