Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»कोरोना से बेख़ौफ़ शेयर बाज़ार में ज़ोरदार उछाल
    इक्विटीज

    कोरोना से बेख़ौफ़ शेयर बाज़ार में ज़ोरदार उछाल

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन मंगलवार को 1,028 अंक से अधिक उछलकर 29,468.49 अंक पर बंद हुआ। ऊर्जा, वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ।

    तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,028.17 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,468.49 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 प्रतिशत मजबूत होकर 8,597.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रही। कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एसबीआई का स्थान रहा। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक करीब 15 प्रतिशत नीचे आया।

    मारुति, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर भी नीचे आये। कारोबारियों के अनुसार दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ निवेशकों की धारणा घरेलू बाजार को लेकर सकारात्मक रही। एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजरों में तेजी रही। चीन में मार्च के दौरान विनिर्माण में सुधार से सकारात्मक असर पड़ा है। चीन प्रशासन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिये लगाये गये नियंत्रणें में ढील दी है और कारखानों को खोलने की इजाजत दी है। चीन में शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल 2 प्रतिशत बढ़त के साथ खुले जबकि जापान का तोक्यो बाजार नुकसान में रहा।

    यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.60 प्रतिशत मजबूत होकर 27.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1,200 को पार कर गयी है। इसमें 100 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं दुनिया भर में इस महामारी से अबतक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    dalal street
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleCovid-19: डालमिया ने दिया 25 करोड़ रुपये का दान
    Next Article कल्याणी समूह ने प्रधानमंत्री केयर्स कोष को दिए 25 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.