भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को धनतेरस के दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 363 फीसदी के साथ 80,369 पर बंद हुआ वहीं निफ़्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 24,466 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे ज्यादा तेजी SBI में 5.05 फीसदी, BEL में 4.89 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.38 फीसदी, HDFC Life में 3.32 फीसदी और SBI Life में 3.18 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Maruti में 4.16 फीसदी, Tata Motors में 3.92 फीसदी, Dr Reddy में 2.52 फीसदी और Sun Phrma में 2.04 फीसदी दर्ज की गई.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मंगलवार को सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी PSU Bank में 3.64 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Metal में 0.65 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 1.53 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.43 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.74 फीसदी, निफ्टी Oil nd gas में 0.33 फीसदी, निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी Auto में 1.57 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.08 फीसदी, निफ्टी IT में 0.41 फीसदी, निफ्टी Pharma में 1.12 फीसदी, निफ्टी Healthcare Index में 0.89 फीसदी की गिरावट आई।

