आम चुनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार बिकवाली के भंवर में फंस गया है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी भारतीय बाजार में बिकवाली हावी रही। सबसे ज्यादा मार मिडकैप शेयरों पर पड़ी. बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 383.69 अंक गिरकर 73,511.85 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 136.40 अंक गिरकर 22,306.30 अंक पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मिडकैप इंडेक्स में रही. मिडकैप इंडेक्स 992.75 अंक फिसल गया.
सेंसेक्स के शेयरों में PowerGrid, IndusInd Bank, Tata Motors, JSW Steel, NTPC, HCL Technologies, Tata Steel, ICICI Bank, Mahindra & Mahindra, Axis Bank, HDFC Bank और Reliance Industries प्रमुख नुकसान में रहे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। अन्य लाभ पाने वालों में Hindustan Unilever, Tech Mahindra, Nestle, ITC, Wipro, Tata Consultancy Services और Kotak Mahindra Bank. शामिल हैं।
एशिया के बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को लाभ में रहा. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत मजबूत होकर 83.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,168.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

