आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती दौर में जहां पेटीएम के शेयर एक बार फिर टूट गए वहीं एलआईसी के शेयर आज फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स 164.57 अंक की गिरावट के साथ 71263.86 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 41.70 अंक की बढ़त के साथ 21676.30 अंक के स्तर पर खुला।
आज करीब 1,574 शेयर बढ़त के साथ और 791 गिरावट के साथ खुले जबकि 124 कंपनियों के शेयर के भाव बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 167 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर और 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह से 85 शेयरों में अपर सर्किट और 53 शेयरों में लोअर सर्किट लगाया गया है.
टॉप 5 गेनर्स में ग्रासिम के शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 2,091.45 रुपये पर खुले। अदानी पोर्ट्स के शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,264.35 रुपये पर खुले। रिलायंस के शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 2,941.95 रुपये पर खुले। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 3,208.80 रुपये पर और बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 76 रुपये की तेजी के साथ 6,651.30 रुपये पर खुला।
वहीं टॉप 5 लूजर्स में BPCL के शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 610.95 रुपये पर खुले। हिंडाल्को के शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 593.25 रुपये पर खुले। UPL के शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 459.65 रुपये पर खुले। भारती एयरटेल शेयर करीब 1,129.45 रुपये पर खुले. और कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 455.90 रुपये पर खुला।

