भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज अपने पिछले बंद 75,170.45 अंकों के मुकाबले 74,826.94 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 269 अंकों की गिरावट के साथ 74,907 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 106 अंकों की गिरावट के साथ 22,781 पर कारोबार करता नजर आया।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एसबीआई लाइफ में 1.80 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा बीपीसीएल में 1.75 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.61 फीसदी, एनटीपीसी में 1.25 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 0.69 फीसदी, हिंडाल्को में 0.59 फीसदी, सन फार्मा में 0.37 फीसदी, आईटीसी में 0.36 फीसदी और कोटक बैंक में 0.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। निफ्टी बैंक में 0.51 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.51 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.60 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.30 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.36 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.63 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.06 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.25 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.40 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.24 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.20 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.50 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.45 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.24 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

