मुम्बई। आज मंगलवार यानी 12 मई 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 190.10 अंक की गिरावट के साथ 31371.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक की गिरावट के साथ 9196.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2441 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 897 शेयर तेजी के साथ और 1360 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 184 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 75.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
वेदांता का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 89.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।एनटीपीसी का शेयर करीब करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 91.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।भारती एयरटेल का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 559.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।आईटीसी का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 165.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 189.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 98 रुपये की गिरावट के साथ 1,479.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।गेल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 88.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।एशियन पेंट्स का शेयर करीब 46 रुपये की गिरावट के साथ 1,523.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।सिपला का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 570.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 1,157.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

