हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाज़ारों ने लाल रंग में शुरुआत की। सुबह गिरावट से शुरू हुआ बाज़ार संभालने के बाद दोपहर से फिर नीचे की तरफ चल पड़ा और आखिर में सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों इंडेक्सों में गिरावट के साथ ही आज के कारोबार का सम्पन हुआ. सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरा जबकि निफ्टी में 27 अंकों की गिरावट दर्ज हुई. सेक्टोरल तौर पर मिला जुला रुख रहा। बैंक, आईटी और FMCG में जहाँ गिरावट रही वहीँ ऑटो, कैपिटल गुड्स, healthcare और कंस्यूमर ड्युरेबल्स में खरीदारी नज़र आयी। फिलहाल सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 71,315 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 38 अंक गिरकर 21,419 के स्तर पर बंद हुआ.
दिग्गज शेयरों की बात करें तो वहां बिकवाली ही देखने को मिली। टॉप लूजर्स में ICICIBANK, INDUSINDBK, TECHM, पावरग्रिड, ITC, JSWSTEEL, शामिल हैं। वहीँ टॉप गेनर्स में BAJFINANCE, HINDUNILVR, सनफार्मा, रिलायंस, HCLTECH शामिल हैं. बाज़ार की चाल अब अमरीकी बाजार की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड अभी भी 4% से नीचे बनी हुई है। इस हफ्ते अमेरिका में कई अहम आंकड़े आने वाले हैं जिसमें महंगाई पर इस साल का आखिरी अपडेट भी आना है जिसके आंकड़े शुक्रवार को जारी किये जायेंगे.
कंपनी न्यूज़ की अगर बात करें तो आजकी बड़ी खबर ये है कि कोटक महिंद्रा बैंक ने कोटक ग्रैंड सेविंग्स प्रोग्राम के साथ सीनियर सिटीजन्स के लिए कई तरह के हेल्थ एंड वेलनेस अनुभव प्रदान करने के लिए एक पीयर-टु-पीयर प्लेटफॉर्म GetSetUp के साथ MoU हस्ताक्षरित है. इसके तहत शुरुआत में मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किए गए, गेटसेटअप प्लेटफॉर्म के फ्री सब्सक्रिप्शन के जरिए पूरे भारत में कोटक ग्रैंड ग्राहकों तक इसका विस्तार किया जाएगा.

