Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»शेयर बाजार में गिरावट, मगर इन PSU कंपनियों का बरकरार है जलवा
    इक्विटीज

    शेयर बाजार में गिरावट, मगर इन PSU कंपनियों का बरकरार है जलवा

    News DeskBy News DeskMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    stock
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेंसेक्स अपने शिखर से करीब तीन हजार अंक गिर चुका है लेकिन इन पीएसयू कंपनियों ने पिछले 6 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। रिटर्न के मामले में इन कंपनियों ने देश की बड़ी-बड़ी प्राइवेट कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

    पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने पिछले 6 महीनों में करीब 43 फीसदी का रिटर्न दिया है. छह महीने पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 212 रुपये थी. इसके 1 साल के रिटर्न की बात करें तो यह करीब 66 फीसदी रहा है। इस कंपनी के शेयरों ने 5 साल में 196 फीसदी का रिटर्न दिया है, यानी 5 साल में निवेशकों का पैसा करीब 200 गुना बढ़ गया है.

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी रिटर्न के मामले में किसी से पीछे नहीं है। पिछले 6 महीने में इसने करीब 60 फीसदी का रिटर्न दिया है. छह महीने पहले इस कंपनी के शेयर की कीमत करीब 387 रुपये थी, जो अब करीब 619 रुपये हो गई है. अगर 1 साल के रिटर्न की बात करें तो यह कंपनी इस मामले में भी आगे है. 1 साल में इसने 73.33 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, 5 साल के रिटर्न के मामले में यह कंपनी थोड़ी पीछे है। इसने 5 साल में 64.49 फीसदी रिटर्न दिया है.

    बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने भी अपने 6 महीने के रिटर्न से निवेशकों को खुश कर दिया है. छह महीने पहले इस कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 246 रुपये थी. आज यह 44.24 फीसदी बढ़कर 354.40 रुपये हो गई है. अगर इस कंपनी के 1 साल के रिटर्न की बात करें तो यह रिटर्न बढ़कर 101.42 फीसदी हो गया है, यानी 1 साल में निवेशकों का पैसा दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। इस कंपनी ने 5 साल में करीब 182 फीसदी का रिटर्न दिया है.

    निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी निराश नहीं किया है. छह महीने पहले कंपनी के शेयर की कीमत करीब 196 रुपये थी। अब इसकी कीमत करीब 38 फीसदी बढ़कर करीब 270 रुपये हो गई है। अगर इसके 1 साल के रिटर्न की बात करें तो इसने करीब 63 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर 5 साल की बात करें तो निवेशकों को रिटर्न के मामले में निराशा हाथ लग सकती है. इस कंपनी ने 5 साल में करीब 61 फीसदी का ही रिटर्न दिया है.

    perform well psu companies Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleछह मूल्यवान कंपनियों का मार्केट कैप 1,73,097.59 करोड़ रुपये कम हो गया
    Next Article हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ़्टी औंधे मुंह गिरा
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.