भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र गिरावट भरा रहा. बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं. बीएसई सेंसेक्स 736 अंक 72,012.05 पर और निफ्टी 238.25 अंक गिरकर 21,817.45 पर आ गया। वहीं बैंक निफ्टी में 0.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का रुख देखने को मिला। एनएसई पर 598 शेयर हरे और 1646 शेयर लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा फिसले. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.24 फीसदी या 575 अंक गिरकर 45,926 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 175 अंक या 1.19 फीसदी गिरकर 14,586 अंक पर आ गया. इसके अलावा आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एमएनसी, एनर्जी, रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
एशिया के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं. शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल के बाजार लाल निशान में बंद हुए। वहीं, टोक्यो और जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए। सोमवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली. यूरोप के ज्यादातर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

