मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत हैं. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में करीब 648 अंकों की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी में 198 की तेज़ी नज़र आ रही है और वो 22150 के पार पहुंच गया है। ज्यादातर सेक्टर्स आज कारोबार में खरीदारी के मूड में नज़र आ रहे हैं/
निफ्टी पर आज बैंक, फाइनेंशियल, FMCG, ऑटो, मेटल, Pharma, आईटी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 648 अंकों की बढ़त दिख रही है और यह 73148 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 22181 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आज के टॉप गेनर्स में TATASTEEL, TATAMOTORS, M&M, JSWSTEEL, MARUTI शामिल हैं जबकि टॉप लूजर्स में INFOSYS, NESTLEIND, SUNPHARMA, ASIANPAINT शामिल हैं।
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है. इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 47 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। NASDAQ कंपोजिट में 144 अंक की तेज़ी रही। वहीं S&P 500 इंडेक्स 5096.27 के स्तर पर बंद हुआ.

